डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए निकली बंपर भर्ती

छग

Update: 2023-06-07 13:23 GMT
महासमुंद। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल महासमुंद जिले में सहायक ग्रेड, स्टेनो टायपिस्ट, वाहन चालक एवं भृत्य के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। 24.05.2023 से रिक्त पदों पर आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। आवेदकों को इन पदों पर आवेदन के लिए 12.06.2023 तक का समय दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सहायक ग्रेड सहित कुल 87पदों पर नियुक्ती होना है। रिक्त पदों के लिए पात्र आवेदक जिले के आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
रिक्त पदों का विवरण
पदनाम: सहायक ग्रेड-03
पदों की संख्याः- 38
वेतन: 5200-20200
पदनाम: स्टेनो टायपिस्ट
पदों की संख्याः-09
वेतन: 5200-20200
पदनाम: वाहन चालक
पदों की संख्याः-05
वेतन: 5200-20200
पदनाम: भृत्य
पदों की संख्याः-35
वेतन: 4750-7440
शैक्षणिक योग्यता : सहायक ग्रेड के पद के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्ता विद्यालय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्था से प्रोग्रा्मिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा का प्रमाण पत्र होना चाहिए। स्टेनो टायपिस्ट के लिए 12वीं या मान्यता प्राप्ता विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण हो एवं हिन्दी शीघ्रलेखन में 60 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
वाहन चालक और भृत्य के लिए कम से कम पांचवी और आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही स्थायी वैध ड्राइविंग लाइसेंस (फोर व्हीलर) होना अनिवार्य है।
Tags:    

Similar News

-->