रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार, 26 नवंबर को जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशवासी अपनी समस्याओं, मांगों और सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।
जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को सुनेंगे। प्राप्त आवेदनों एवं मांगों के उचित और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देंगे।
जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याओं से सीधे मुख्यमंत्री को अवगत कराने का अवसर मिलेगा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले नागरिक मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगें रखने के साथ आवश्यक सुझाव भी दे सकेंगे। मुख्यमंत्री निवास में तीन घंटे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के यथोचित समाधान के लिए दिशा-निर्देश जारी करेंगे।
Tags: