बृजमोहन अग्रवाल ने अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

छग

Update: 2025-07-19 13:45 GMT
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में खनिज संसाधनों से प्राप्त निधि का अधिकतम उपयोग आमजन के हित में सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खनिज निधि का पारदर्शी और प्रभावी उपयोग करते हुए जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


लिए गए प्रमुख निर्णय
✅ खनिज चोरी रोकने के लिए सभी खदानों में Weigh Bridge लगाना अनिवार्य होगा, जिससे रॉयल्टी में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
✅ DMF निधि में वृद्धि हेतु सख्त निगरानी के निर्देश, 19 सक्रिय खदानों की नियमित मॉनिटरिंग होगी।
✅ हर स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, शौचालय, प्रार्थना शेड और खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।
✅ संविदा शिक्षकों की नियुक्ति पंचायत/ब्लॉक स्तर पर की जाएगी।
✅ CHC और PHC का अपग्रेडेशन, साथ ही एम्बुलेंस सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
✅ आंगनबाड़ी और स्कूलों में प्रीफैब शौचालयों का निर्माण व उन्नयन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, अब कंपनियों को CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) खर्च से पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। CSR की राशि सीधे जिले को मिले, जिससे योजनाओं का सुनियोजित और प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। बैठक में मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत CEO दिव्या अग्रवाल, समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। सांसद अग्रवाल ने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और पारदर्शी प्रशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Tags:    

Similar News