छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए भावना बोहरा करेंगी कठिन धार्मिक यात्रा
Shantanu Roy
19 July 2025 6:46 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। भगवान भोलेनाथ पर अपार आस्था और विश्वास के साथ प्रतिवर्ष हमारे प्रदेश व देश में लाखों कांवड़ यात्री कई किलोमीटर की कठिन यात्रा करके भगवान शिवजी का जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न मंदिरों की यात्रा करते हैं और शिवभक्ति की इस परंपरा को आगे ले जाते हैं। हमारे छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से भी प्रतिवर्ष सावन माह में हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री अमरकंटक में जलेश्वर महादेव को जल अर्पित करने कांवड़ यात्रा करते हैं। इसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने भी इस वर्ष एक ऐसा संकल्प किया है जिसे शिवजी के प्रति उनकी अटूट आस्था और विश्वास के साथ ही जनसेवा एवं हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे उस निर्मल भावना को दर्शाती है। उनके द्वारा स्वयं कंधो पर आस्था और विश्वास एवं मन में छत्तीसगढ़ व प्रदेशवासियों की सुख -समृद्धि एवं खुशहाली की कामना लिए वे 151 किलोमीटर की कठिन कांवड़ यात्रा करने जा रही हैं। भावना बोहरा का यह संकल्प एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने कर्तव्यों का निर्वहन हेतु उनकी तत्परता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों तक हमारी सनातनत परंपरा एवं धार्मिक महत्वत के गौरवशाली इतिहास के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध होगा।
छत्तीसगढ़ की जनता और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 21 जुलाई को सावन माह के दूसरे सोमवार को सुबह 7 बजे माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक लगभग 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा शुरू की जाएगी। भावना बोहरा माँ नर्मदा मंदिर से कांवड़ में जल लेकर पद यात्रा करते हुए डोंगरिया महादेव का जलाभिषेक करने के पश्चात् भोरमदेव मंदिर में शिवजी का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार होगा की एक महिला जनप्रतिनिधि इतनी कठिन यात्रा करके प्रदेश व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करेंगी। इस दौरान भावना बोहरा माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से लहनी, खुड़िया, पंडरिया, मोहतरा से डोंगरिया महादेव पहुंचेगी जहाँ शिवजी का जलाभिषेक करेंगी तत्पश्चात डोंगरिया महादेव से बोड़ला होते हुए भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना व शिवजी का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा का समापन करेंगी। यात्रा के पूर्व शनिवार को भावना बोहरा ने कवर्धा में माँ महामाया मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर एवं शनिदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली हेतु कामना की। तत्पश्चात ग्राम रणवीरपुर में श्री हनुमान मंदिर एवं माँ महामाया मंदिर में आयोजित झंडा पूजा में शामिल हुईं और मंदिर में दर्शन-पूजन कर सर्वमंगल की की कामना की और अपनी सुखद व सफल यात्रा के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति में श्रावण मास और शिव उपासना की पौराणिक मान्यता है, हमारे छत्तीसगढ़ में भी अमरकंटक के नर्मदेश्वर महादेव के निकट मां नर्मदा का पावन जल लेकर बाबा भोरमदेव को अर्पित करने की प्राचीन आस्था है और प्रतिवर्ष कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर कठिन कांवड़ यात्रा करके भोरमदेव मंदिर में शिवजी का जलाभिषेक करते हैं। उसी आस्था के प्रति भगवान भोलेनाथ एवं माँ नर्मदा के आशीर्वाद तथा कांवड़ यात्रियों से प्रेरणा लेकर इस वर्ष सावन माह के द्वितीय सोमवार को माँ नर्मदा मंदिर प्रांगण से डोंगरिया महादेव एवं भोरमदेव मंदिर तक छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मैं 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करने जा रही हूं।
मैं प्रदेशवासियों और कबीरधाम जिला के सभी शिवभक्तों से आग्रह करती हूँ कि इस प्रयास में आपका सहयोग और गरिमामयी उपस्थिति मेरे संकल्प और मनोबल को नई उर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि 21 जुलाई को प्रातः 7 बजे अमरकंटक में भगवान नर्मदेश्वर महादेव जी की पूजा अर्चना कर माँ नर्मदा मंदिर से कांवड़ में जल लेकर डोंगरिया महादेव एवं भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान होगा अतः इस यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना करने हेतु आपकी उपस्थिति एवं मंगलकामनाओं की अपेक्षा है। आपकी उपस्थिति हर कदम पर बोल बम के उद्घोष के साथ मेरी हिम्मत को बढ़ाएगा। आप सभी अपने बहुमूल्य समय से कुछ क्षण निकालकर इस “कांवड़ यात्रा में अमरकंटक से माँ नर्मदा का निर्मल जल लेकर भोरमदेव मंदिर में महादेव जी का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना हेतु इस यात्रा में सादर आमंत्रित हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





