छत्तीसगढ़: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर(जिला एवं सत्र न्यायालय) के निर्देशानुसार/मार्गदर्शन में संविधान दिवस के अवसर पर रायपुर (छत्तीसगढ़) के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में विशेष विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया।
इस शिविर के माध्यम से पैरालीगल वालेंटियर्स सुप्रभात हलदार एवं हीरा बाघमारा द्वारा छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, उनके मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों, बाल संरक्षण संबंधी कानूनों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई एवं संविधान के प्रति छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुता के मूल्यों तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।शिविर स्थल-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेकारी,रायपुर,शासकीय हाई स्कूल कोलर वि.सं. अभनपुर,रायपुर,स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी /हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय खोरपा वि.सं. अभनपुर जिला रायपुर (छ.ग.शिविर के माध्यम से लगभग कुल 300 छात्र-छात्राएं को जानकारी दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर (छत्तीसगढ़)
न्याय सब के लिए
Tags: