राष्ट्रीय सीनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन कार्यक्रम में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल

छग

Update: 2025-07-20 18:17 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर वर्ग किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह में देशभर से आए खिलाड़ियों की अनुशासन, दमखम और खेल भावना की सराहना की गई।


विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में रायपुर महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, देशभर से आए खिलाड़ी एवं कई गणमान्यजन भी मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News