ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बड़ी खबर

Update: 2021-08-27 17:35 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को सफलताओं का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कटेकल्याण क्षेत्र से डीएकेएमएस उपाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

कटेकल्याण एरिया कमेटी अंतर्गत मारजूम पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष सोमड़ू पोडिय़ामी,उम्र 40 वर्ष ने नक्सलियों की शोषक नीति से त्रस्त होकर घर वापसी की। उक्त नक्सली मारजूम और चिकपाल में सक्रिय था।

सोमड़ू वर्ष,2019 में चिकपाल पुलिस कैम्प के समीप नक्सली बैनर पोस्टर लगानें में शामिल था। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

Tags:    

Similar News