धमतरी। चलती यात्री बस के आगे-पीछे बाइकर्स ने उत्पात किया। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में धमतरी NH पर जगदलपुर से रायपुर आ रही यात्री बस को रोकने की कोशिश करते बाइक सवार दो युवक दिख रहे है। ViralVideo में साफ़ देखा जा सकता है दोनों लड़कों को अपनी जान की परवाह नहीं है। वीडियो धमतरी शहर से गुज़रते वक़्त का बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास के सभी थानों को वीडियो भेज दिया गया है। दोनों युवक के अंडरग्राउंड होने की आशंका जताई जा रही है, दोनों जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।