भारत

सुरक्षित इलाके में पूर्व मंत्री के सरकारी आवास में चोरी, पंखा, कूलर, टोंटी गायब

jantaserishta.com
24 Jun 2025 4:00 PM IST
सुरक्षित इलाके में पूर्व मंत्री के सरकारी आवास में चोरी, पंखा, कूलर, टोंटी गायब
x
मचा हड़कंप.
पटना: बिहार की राजधानी पटना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाके से एक चोरी की घटना प्रकाश में आई है। चोरी की यह घटना किसी आम लोगों के घर की नहीं है, बल्कि चोरों ने पूर्व मंत्री और विधायक के घर की है, जहां चोरों ने हाथ साफ किया है।
दरअसल, यह पूरा मामला सचिवालय थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्कुलर रोड स्थित विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के आवास का है, जहां से चोरों ने कई सामान उड़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि उनके सरकारी आवास पर चोरों ने धावा बोला और पंखा, कूलर, गद्दा, कंबल, टोंटी समेत कई अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। इस चोरी की शिकायत पूर्व मंत्री के निजी सहायक सुजीत कुमार ने सचिवालय थाने में दर्ज कराई है।
शिकायत में उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि स्थानीय लोग, जो झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं, उनमें से ही असामाजिक तत्वों ने चोरी की होगी।
जानकारी के मुताबिक, चोरी की यह घटना 22 जून की सुबह उस समय उजागर हुई जब निजी सहायक आवास पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि आवास में लगे नल, कूलर, पंखा, गद्दे, तकिया और कंबल तक गायब हैं। इसके बाद उन्होंने इस मामले की प्राथमिकी सचिवालय थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अब जांच में जुटी है।
मुरारी प्रसाद गौतम रोहतास जिले के चेनारी से विधायक हैं और पहले महागठबंधन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। महागठबंधन की सरकार जाने के बाद वे भाजपा के साथ हो गए। ये पहली बार नहीं है जब किसी विधायक या मंत्री के आवास पर चोरी हुई हो। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story