धमतरी: धमतरी में रविवार को चंगाई सभा में जमकर हंगामा हो गया। एक घर में चंगाई सभा चलने की सूचना के बाद हिंदू जागरण मंचसमेत हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए और सभा का जमकर विरोध करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा क्षेत्र का है। जहां प्रदर्शनकारियों ने घर के बाहर जमकर नारेबाजी की और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। हिंदू संगठन का आरोप है कि जिला प्रशासन की बैठक के बावजूद सभा जारी रखा। संगठन के सदस्य मौके पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।
विरोध प्रदर्शन के चलते मौके पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही SDM और तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे।
Tags: