लाडले की गिरफ्तारी के बाद अकेले पड़े भूपेश बघेल
नेताओं की बात करें तो कहने और कथनी में बहुत अंतर् है, कब पलटी मार ले ये कोई नहीं जान सकता, ऐसे ही भूपेश बघेल के साथ हुआ, कल रात साढ़े 9 बजे की फ्लाइट से उनके कट्टर समर्थक विधायक देवेंद्र यादव सपरिवार चेन्नई टूर पर रवाना हो गए, ऐसे में समय में कट्टर समर्थक विधायक का चेन्नई टूर पर जाना भूपेश बघेल के लिए एक और झटके से कम नहीं है, बघेल खुद को अकेले महसूस कर रहे है। बता दें कि बघेल के सीएम रहते लाडले की गिरफ्तारी तय थी, लेकिन एक आईपीएस के चलते बघेल अपने बेटे को बचाते रहे। जब जब बघेल के घर छापेमारी हुई तब बघेल ने अडानी और कई अन्य मुद्दे पर आवाज उठाने को वजह बताया जो एक सफ़ेद झूठ रहा, असल में बघेल बेटे को हर हाल में बचाने लगे रहे। आखिरकार जन्मदिन के दिन गिरफ्तारी हो ही गई।