छत्तीसगढ़
भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने सुशील आनंद शुक्ला पर लगाया पत्रकार को धमकी देने के आरोप
Shantanu Roy
19 July 2025 7:54 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजनीतिक विवादों के बीच रायपुर में एक नया मुद्दा गरमा गया है। भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रीवास ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर ट्वीट कर दावा किया कि पत्रकार विप्लव दत्ता द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद सुशील आनंद शुक्ला ने उन्हें धमकाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। गौरी शंकर श्रीवास ने ट्वीट में लिखा, "रस्सी जल गई लेकिन शराबी कांग्रेसी नेता सुशील आनंद शुक्ला की अकड़ नहीं गई!"
रस्सी जल गया लेकिन शराबी कांग्रेसी नेता सुशील आनंद शुक्ला का अकड़ नहीं गया! खबर चलाने पर बेबाक पत्रकार भाई विप्लव दत्ता जी को गुंडा सुशील आनंद शुक्ला ने धमकाते हुए नोटिस भेजा है! दिलचस्प बात ये है कि नोटिस में सुशील आनंद शुक्ला ने ख़ुद को समाज में बड़ा प्रतिष्ठित तथा चरित्रवान… pic.twitter.com/2T0YCAwv2L
— Gouri Shanker Shrivas (@ShrivasGouri) July 19, 2025
उन्होंने दावा किया कि सुशील आनंद शुक्ला ने खुद को "चरित्रवान और प्रतिष्ठित" बताते हुए नोटिस भेजा है, जो हास्यास्पद है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वे इस लड़ाई में पत्रकार विप्लव दत्ता के साथ खड़े हैं और कांग्रेस प्रवक्ता के नोटिस का माकूल जवाब देंगे। इस घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पत्रकारों की स्वतंत्रता, राजनीतिक दबाव, और अभिव्यक्ति की आज़ादी जैसे मुद्दे चर्चा में आ गए हैं।
Tagsगौरी शंकर श्रीवाससुशील आनंद शुक्लाविप्लव दत्तापत्रकार धमकी मामलालीगल नोटिसभाजपा कांग्रेस विवादGauri Shankar SrivasSushil Anand ShuklaViplav Duttajournalist threat caselegal noticeBJP Congress clashpress freedomछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





