हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया के ठिकाने पर DCP सेंट्रल की दबिश, दो तस्कर गिरफ्तार
किराए के घर को बनाया था हाईटेक ऑफिस, इलेक्ट्रॉनिक तौल, मोशन सेंसर, वाई-फाई उपकरण जैसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
विगत 13 वर्षों से जनता से रिश्ता ने चलाया विशेष अभियान
शहर से बाहर रहकर भी नशे का कारोबार चला रहा मुकेश बनिया
हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
जनता से रिश्ता ने किया हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया के कारोबार का बड़ा खुलासा
जनता से रिश्ता की रिपोर्टिंग से खुला नशे के कारोबार का राज
जनता से रिश्ता की खबर के बाद मुकेश बनिया नेटवर्क पर शिकंजा
जनता से रिश्ता की लगातार कवरेज का दिखा असर
जनता से रिश्ता की रिपोर्ट के बाद गांजा पैकिंग अड्डा पकड़ा गया
जनता से रिश्ता ने उठाया मुद्दा, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया है। हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया से जुड़े ठिकाने पर एसीपी कोतवाली दीपक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा के साथ अत्याधुनिक निगरानी उपकरण, पैकिंग सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल ज़ोन के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेहरू नगर, नरैय्या तालाब क्षेत्र में दो व्यक्ति गांजा की पुड़िया बनाकर फुटकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना को रोजनामचा में दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और आवश्यक वैधानिक निर्देश प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की। दबिश के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, जिनकी पहचान अब्दुल जाफर (32 वर्ष), निवासी नेहरू नगर और सुनील जगत (28 वर्ष), निवासी सुदामा नगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से फुटकर बिक्री के लिए रखी गई गांजा की पुड़िया तथा नगद राशि जब्त की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा पैकिंग और सप्लाई से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया।
मेमोरेंडम कथन के आधार पर कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में नाले के समीप स्थित एक किराये के घर पर दबिश दी, जिसे गांजा पैकिंग हाइडआउट के रूप में उपयोग किया जा रहा था। यहां से पुलिस ने दो प्लास्टिक बोरियों में रखा कुल 7 किलो 397 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 85 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा गांजा पैकिंग में प्रयुक्त भारी मात्रा में प्लास्टिक झिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, वाई-फाई उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री भी जब्त की गई। जांच में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए हाइडआउट को अत्याधुनिक तकनीक से लैस कर रखा था। मुख्य प्रवेश द्वार पर मोशन सेंसर लगाए गए थे, जबकि आने-जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित थे।
इन उपकरणों के माध्यम से बाहरी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, ताकि पुलिस या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत मिल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह तरीका संगठित और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित नेटवर्क की ओर संकेत करता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया के करीबी सहयोगी बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त रहा है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय मीडिया संस्थान द्वारा पिछले कई वर्षों से मुकेश बनिया और उसके नेटवर्क के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उसके सहयोगी रवि साहू को पूर्व में न्यायालय द्वारा 10 वर्ष की सजा सुनाई जा चुकी है। बावजूद इसके, मुकेश बनिया अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है और कथित तौर पर शहर के आसपास के क्षेत्रों में छिपकर अवैध कारोबार संचालित कर रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली के उप निरीक्षक जानकी शरण मरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल फुटकर विक्रेताओं तक सीमित नहीं रहेगी। गांजा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड लिंक, सप्लायर नेटवर्क और वित्तीय स्रोतों की गंभीरता से जांच की जा रही है। नेटवर्क में शामिल अन्य संदिग्धों के विरुद्ध भी शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(b) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया है। डीसीपी सेंट्रल ज़ोन के अधिकारियों ने दोहराया कि रायपुर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रखेगी। इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त नेटवर्क को स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।