शराब पीकर सड़क पर दहशत फैलाने वाले 12 हुड़दंगी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

Update: 2026-05-13 14:08 GMT
Bilaspur बिलासपुरछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुड़दंग मचाने वाले बाइकर्स और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई सामने आई है। 12 मई की रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को पकड़ा, जिनमें शराब पीकर सड़क पर दहशत फैलाने वाले, चाकू दिखाकर डराने वाले, तीन सवारी चलाने वाले और बिना नंबर प्लेट की बाइक चलाने वाले शामिल थे।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों को डंडे से पीटने और कान पकड़कर उठक-बैठक कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कई युवक माफी मांगते और आगे से गलती न करने की बात कहते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पिछले डेढ़ महीने में बिलासपुर पुलिस ने ऐसे 513 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिले में बढ़ती चाकूबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
11 मई की रात एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिरगिट्टी इलाके में अंडरब्रिज के पास नाकेबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान कुछ बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किए गए और कुल 7 बाइक जब्त की गईं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए की गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tags:    

Similar News