श्री दुर्गा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय भवन निर्माण को लेकर SFI का धरना
Lakhisarai, लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित श्री दुर्गा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय भवन निर्माण के सवाल को लेकर भारत का छात्र संगठन एसएफआई की ओर से समाहरणालय परिसर में विशाल धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर लोगों ने श्री दुर्गा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय भवन निर्माण में हो रही विलंब को लेकर राज्य सरकार के प्रति काफी आक्रोश प्रकट किया। मौके पर लोगों ने कहा कि फिलहाल भवन के अभाव में दुर्गा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय नया बाजार करके हाई स्कूल के विज्ञान भवन में संचालित हो रहा है । शायद चार कमरों में स्कूली बच्चियों को बेहद कठिनाइयों के साथ पठन - पाठन का कार्य करना पड़ता है । गौरतलब हो की इस विद्यालय में लगभग 1000 छात्राएं पठन -पाठन करती हैं। बावजूद सत्ता की घमंड में चूर राज्य सरकार की ओर से लंबे दिनों से श्री दुर्गा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय भवन निर्माण की दिशा में किसी प्रकार की समुचित कार्रवाई नहीं की गई है । हां इस नाम पर जुमलेबाजी का दौर लगातार ही जारी है । इस बीच श्री दुर्गा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय भवन निर्माण कार्य को शीघ्र करवाए जाने, मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म के दोषियों को फांसी दिए जाने ,लखीसराय के घटते जलस्तर को देखते हुए किउल नदी में दो चेक डैम बनवाने, लखीसराय में महिला कॉलेज का निर्माण कराये जाने आदि विभिन्न मांगों के समर्थन में एसएफआई की ओर से समाहरणालय परिसर में धरना स्थल पर विशाल धरना दिया गया । जिसका नेतृत्व अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला संयोजिका राधा रानी, भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के छात्र नेता संघर्ष सुनील ,वार्ड पार्षद सुनील कुमार, जन सुराज नेता सुरेश प्रसाद ,कामरेड मोती साह, प्रमोद वर्मा, दीपक कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।