आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं. आज उन्होंने कैलाशपति मिश्र के जयंती समारोह में शिरकत की. उनके साथ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. सम्राट चौधरी ने इस मौके पर बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में यदि कोई पिछड़ों, दलितों का सम्मान करने वाला है, वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है साथियों. याद कीजिये कर्पूरी ठाकुर जी ने भी जब कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत की थी, पहली बार बिहार में किसी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया तो कैलाशपति मिश्र जी ने बनवाया.
 सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि लालू जी रोज बोलते हैं कि मैं जब तक रहूंगा आरक्षण खत्म नहीं हो सकता है. अरे आपने आरक्षण दिया कब था, ये तो बताइए? उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद जी कभी किसी दूसरे को आरक्षण नहीं दे सकते हैं. उन्होंने पहला आरक्षण राबड़ी देवी जी को दिया, उन्होंने दूसरा आरक्षण तेजप्रताप यादव जी को दिया, उन्होंने तीसरा आरक्षण तेजस्वी यादव जी को दिया, उन्होंने चौथा आरक्षण अपनी बेटी को दिया.
विजय सिन्हा ने क्या कहा?
इस मौके पर अपने संबोधन में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि धरोहर थें. जिनके बताएं मूल्यों पर भारतीय जनता पार्टी आज भी सतत कार्यरत है. भारतीय जनता पार्टी के लिए कैलाशपति मिश्र जी ने सारा जीवन लगा दिया था. आज हम जो यह विराट स्वरूप देख रहे हैं, उसके दधीचि के रूप में कैलाशपति मिश्र जी का हम देखते हैं.
Tags: