Ranchi रांची: झारखंड के रांची से एक सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. दरअसल, यहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी|मिली जानकारी के अनुसार मामला कांके डैम इलाके का है. मृतक व्यक्ति की पहचान रमेश उरांव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश घर में घुसे और रमेश उरांव को निशाना बनाया. अपराधियों ने रमेश उरांव की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए|
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है. हालांकि, घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है|