लखीसराय। महाशिवरात्रि की शोभायात्रा के लिए लगातार वर्ष 1976 से बाबा गौरी शंकर धाम में शिव पार्वती विवाह के शोभा बढ़ाने के लिए पटेलपुर निवासी कमो महतो उर्फ कमलदेव महतो के नेतृत्व में साधु संत भूत बनाकर पटेलपुर श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी से वार्ड पार्षद सह अधिवक्ता अमित भाई पटेल के नेतृत्व में भव्य एवं आकर्षक बारात शोभा यात्रा निकाली गई।
सूरजगढ़ बड़ी दुर्गा स्थान होते हुए थाना ठाकुरबारी से शिव पार्वती का बारात प्रारंभ होकर तमाम निर्धारित स्थानों पर भ्रमण करेगी। इस बारात में अनिल ठाकुर भगवान शंकर के वेष में, दिव्यांशु कुमार नंदी गाय के रूप में, गोविंद कुमार भोलेनाथ ,तेजू कुमार शेर, विशाल कुमार साधु, सन्नी कुमार राक्षस ,जॉनी सिंह ,कुंदन कुमार साधु, समरजीत कुमार, गणेश भगवान ,दिलखुश कुमार बजरंगबली, मुन्ना कुमार उंगली माल डाकू, राजू कुमार लव, साहिल कुमार कुश के रूप में इस बारात की खूबसूरती एवं मनमोहक बना दिया है । सभी कलाकारों ने अपना-अपना जलवा रात भर बिखरते रहेंगे । कार्यक्रम का संचालन कैलाश प्रसाद ,अशोक भगत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि, राज कपूर भाई पटेल, अभिषेक कुमार वार्ड पार्षद, नीतीश पटेल ,प्रिंस पटेल, कृष पटेल ,अमित पटेल वार्ड पार्षद सहित अन्य गणमान्य लोग एवं शिव भक्त गण मौजूद थे।
Tags: