Lakhisarai, लखीसराय। महाकाल कांवरिया संघ पटेलपुर सूर्यगढ़ा के नवयुवकों की टोली पटेलपुर श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी से कांवरिया का एक जत्था तैयार होकर बड़ी दुर्गा स्थान सूर्यगढ़ा से नगर परिषद वार्ड पार्षद-2 सह पैक्स अध्यक्ष अधिवक्ता अमृत भाई पटेल के द्वारा फीता काटकर बाबा भोलेनाथ के दरबार देवघर के लिए रवाना किया गया। इस कांवरिया जत्था लगातार 10 साल से बाबा बैद्यनाथ धाम बासुकीनाथ एवं तारापीठ तक का यात्रा करते हैं। इस यात्रा में व्यवस्थापक गोविंद कुमार ,मार्गदर्शक अमित भाई पटेल ,सर्वेश कुमार ,हरेराम कुमार, चंदन कुमार ,मोहन कुमार ,नीतीश कुमार ,करेला कुमार ,मनीष पटेल, नीरज पटेल, धीरज कुमार ,गणेश पप्पू कुमार , मन्नू कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।