पति ने की पत्नी की हत्या, छह माह की बेटी को छोड़ हुआ फरार

बड़ी खबर

Update: 2022-04-27 09:59 GMT

बेगूसराय। बेगूसराय में एक झक्की पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव की है। बुधवार को उसके पति ने घर में ही गोली मार दी। हत्या की जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका के सिर में एक गोली लगने का निशान लोगों ने देखा। परिजनों और ग्रामीणों ने पति द्वारा गोली मारे जाने की पुष्टि की है। 

मृतका बसही निवासी लूटन केवट की 22 वर्षीय पुत्री अर्निका कुमारी बताई गई है। बताया जाता है कि तीन साल पहले उसकी शादी छौड़ाही थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव निवासी रामविलास सहनी के पुत्र ज्ञानी सहनी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में अक्सर विवाद होता था। इस वजह से मृतका अक्सर अपने मायके बसही में रहा करती थी। उसका पति भी बसही आकर रहता था।

ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार की रात को आरोपी अपनी पत्नी के मायके बसही पहुंचा। बुधवार की सुवह दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। उसके आरोपी गोली मारकर फरार हो गया। बताया गया है कि जिस घर में घटना घटी उसमें पति पत्नी व उनकी एक छह महीने की बेटी थी। आरोपी बेटी की वही छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। चूंकि घर में अभिभावक के रूप में कोई नहीं था इसलिए शव को उठाने में देरी हुई। हत्या की खबर गांव में फैलने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।
Tags:    

Similar News