Chhapra छपरा: बिहार में सारण जिले के गौरा थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले के मांझी थाना इलाके के इमादपुर गांव के रहने वाले श्याम बाबू प्रसाद (30) अपनी पत्नी के भाई गौरा थाना इलाके के खोरमपुर गांव के रहने वाले निरंजन कुमार के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल लौट रहे थे। एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सूत्रों ने बताया कि हादसे में श्याम बाबू प्रसाद और निरंजन कुमार घायल हो गए। उन्हें पास के हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान श्याम बाबू प्रसाद की मौत हो गई। निरंजन कुमार का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और जांच कर रही है।