छत्तीसगढ़

BMO ड्यूटी से रहते थे नदारद, विभाग ने CHC से हटाया

Nilmani Pal
29 Nov 2025 9:46 AM IST
BMO ड्यूटी से रहते थे नदारद, विभाग ने CHC से हटाया
x
छग

अंबिकापुर। जिले से बड़ी खबर आ रही है। उदयपुर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. योगेंद्र पैकरा को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पद से हटाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में हुई जांच में कई खामियां पाई थीं। इस कार्रवाई के पीछे मुख्य वजह स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की गैरहाजिरी और दैनिक कामकाज में गंभीर चूक को बताया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट डायरेक्टर (JD) ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और पाया कि CHC में BMO समेत कई कर्मचारी लगातार अनुपस्थित थे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसके अलावा केंद्र की सफाई, दवाओं की उपलब्धता और नियमित रूटीन चेकअप जैसी प्रक्रियाओं में भी कई लापरवाहियां सामने आईं।

जांच में यह भी पाया गया कि कर्मचारियों ने समय पर ड्यूटी में उपस्थिति नहीं दी और मरीजों को सेवाएं देने में देरी हुई। इस कारण से JD ने 10 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कर्मचारियों से यह स्पष्ट किया गया है कि उन्हें निर्धारित समय में ड्यूटी पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी और स्वास्थ्य केंद्र के संचालन में सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

Next Story
null