Bundi News : अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-03-04 07:07 GMT
Bundi News : जिले की रायथल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध टोपीदार सिंगल बैरल बंदूक बरामद की है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीना के निर्देशन में की गई. थानाधिकारी राजाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए लगातार गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कुरी सिंह मोगिया (45) निवासी श्यामपुर, थाना वीरपुर, जिला श्योपुर, मप्र को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध टोपीदार सिंगल बैरल बंदूक बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था. गौरतलब है कि बूंदी पुलिस लगातार जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत पुलिस ने अब तक कई हथियार जब्त किए हैं और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी हालत में अवैध हथियार रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News