Bihar: बेगूसराय में पति की जगह पत्नी को मारी गोली

Update: 2024-07-01 06:43 GMT
Bihar बिहार :बिहार के बेगूसराय से चौंकाने वाला मामला सामने आया है बेखौफ अपराधियों ने शादीशुदा महिला को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. अपराधियों ने घटना को तब अंजाम दिया, जब महिला सो रही थी. गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य की भी नींद खुल गई और जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो सभी को होश ही उड़ गए. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. हत्या के बाद अपराधी फरार हो गए.
पति-पत्नी रात के समय घर के आंगन में सो रहे थे, लेकिन बारिश की वजह से जब पति को ठण्ड लगी तो वह बाहर से उठकर कमरे में जाकर सो गया. इसी दौरान कुछ अपराधी घर में घुसे और सोती हुई महिला को गोली मार दी. जैसे ही पति ने आवाज सुना वह कमरे से बाहर आया, उसने देखा कि उसकी पत्नी को गोली लगी हुई है. वहीं, मामले पर जानकारी देते हुए पति ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर यह हमला किया गया. अपराधी मुझे गोली मारने आए थे, लेकिन मैं कमरे में था तो उन्होंने मेरी पत्नी की ही गोली मारकर हत्या कर दी. गांव के दबंगों से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था.
इस हत्या को जमीनी विवाद को लेकर अंजाम दिया गया है. मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है
इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Tags:    

Similar News