Bihar Weather : बिहार में रविवार दोपहर से मानसून 2025 ने जोर पकड़ लिया है। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी पटना समेत छपरा, सीवान, जहानाबाद और नालंदा जैसे इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है।
IMD ने सोमवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिहार में मानसून का अलर्ट अभी और तेज हो सकता है। पटना समेत गया, औरंगाबाद, रोहतास, जमुई और भागलपुर जैसे जिलों में आज बारिश होगी। विभाग के मुताबिक राज्य के 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसमें दक्षिण बिहार के 13 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
इन स्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर उन जिलों में जहां बिजली (वज्रपात) गिरने की आशंका है, लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार 2 जुलाई तक पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। उत्तर बिहार की अपेक्षा दक्षिण बिहार के इलाकों में अधिक बारिश दर्ज की जाएगी। अगले चार दिनों तक लगातार बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने भी कहा है कि उसके अनुसार कई जिलों में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में प्रशासन और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। मानसून का असर उत्तर और दक्षिण बिहार दोनों जगह देखने को मिल रहा है।
उत्तर बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार तथा दक्षिण बिहार के पटना, गया, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और बांका जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है, जिसको लेकर सरकार ने पहले ही यलो और ऑरेंज अलर्ट के जरिए जनता को आगाह कर दिया है। राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता बिहार के प्रमुख शहरों में जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं वायु
गुणवत्ता में भी
कुछ हद तक सुधार हुआ है। पटना में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 83 दर्ज किया गया।
मुजफ्फरपुर में तापमान 35.0/29.5 डिग्री सेल्सियस रहा और एक्यूआई 52 दर्ज किया गया, जो अपेक्षाकृत साफ हवा को दर्शाता है। गया में पारा गिरकर 33.0/25.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और यहां एक्यूआई 78 रहा। पूर्णिया की बात करें तो वहां तापमान 35.3/28.1 डिग्री सेल्सियस रहा और एक्यूआई महज 42 रहा, जो इस समय सबसे साफ हवा मानी जाती है। भागलपुर में एक्यूआई 46 दर्ज किया गया और तापमान 33.8/27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
Tags: