बिहार: चाचा ने ढाई साल की मासूम से किया दुष्कर्म

Update: 2024-10-25 02:53 GMT
बिहार: बिहार के बेतिया में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चाचा पर अपनी भतीजी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बुधवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की तबीयत खराब होने पर आरोपी उसे अस्पताल ले गया। यह मामला योगापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, वह बच्ची का चाचा (सगा नहीं) है। वह बच्ची को अंडा खिलाने के बहाने अपने
साथ ले गया।
बच्ची की तबीयत खराब होने पर आरोपी खुद उसे इलाज के लिए योगापट्टी पीएचसी ले गया। यहां पीएचसी में कार्यरत डॉक्टर को मामला संदिग्ध लगा। डॉक्टर को शक हुआ कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की गई है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।
Tags:    

Similar News

-->