Bihar बिहार: बिहार के पटना से एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक दुर्घटना की खबर आई है। दरअसल, यहाँ एक ही परिवार के तीन बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम दानापुर अनुमंडल अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के बाबूचक गाँव की है। मृतकों की पहचान 7 वर्षीय आयुष कुमार, 9 वर्षीय रोहित कुमार और 11 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अवैध खनन के कारण घर के पास एक गड्ढा बन गया था जिसमें बारिश का पानी जमा था। उसी दौरान बच्चे गड्ढे के पास खेल रहे थे और खेलते-खेलते उनका पैर फिसल गया। जिससे वे गड्ढे में गिर गए और उनकी जान चली गई।
उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच की। तीनों बच्चों के शव गड्ढे से निकालकर परिजनों को सौंप दिए गए। वहीं, इस दुखद घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया। माता-पिता गहरे सदमे में हैं। परिवार में चीख पुकार मची हुई है।