Bihar बिहार: बिहार के समस्तीपुर सिविल कोर्ट परिसर में गुरुवार शाम एक कैदी हथकड़ी तोड़कर फरार हो गया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर पकड़ लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैदी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात पुलिस और डीआईयू ने संयुक्त अभियान में कैदी को पकड़ा। इस दौरान कैदी अभिषेक कुमार ने पुलिस पर फायरिंग भी की। साथ ही पुलिस ने उसके पास से कई हथियार और कारतूस भी बरामद किए। गुरुवार शाम उसे पुलिस पेशी के लिए समस्तीपुर सिविल कोर्ट लेकर आई थी, जहां उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।