Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले के नगर थाना और रसूलपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला का अज्ञात शव बरामद किया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि नगर थाना क्षेत्र के रूपगंज मोहल्ला में स्थानीय निवासियों ने एक पुरुष का अज्ञात शव देखा और इसकी सूचना दी। वहीं रसूलपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला (40) का शव स्थानीय ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
Tags: