Bihar News: संदिग्ध परिस्थितियों में सफाई कर्मचारी की मौत,हत्या का आरोप

Update: 2025-02-22 07:01 GMT
Bihar News: जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के कचनपुर कचरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने घरेलू कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है, जबकि मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हसन चक मखाद चौक वार्ड 04 निवासी उपेंद्र मल्लिक के 25 वर्षीय पुत्र अमित मल्लिक के रूप में हुई है। मृतक सौर बाजार नगर पंचायत में सफाई कर्मी का काम करता था।
मृतक की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी और वह अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था। मृतक की पत्नी कल्पना के अनुसार शुक्रवार को वह घर लौटा और घरेलू कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक के बड़े भाई अमर मल्लिक ने बताया कि मेरा भाई अपने ससुराल में रहता था और शुक्रवार को गांव आया था, जहां परिजनों से मिलकर दोपहर 3 बजे वापस चला गया. देर शाम ससुराल से फोन कर बताया गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. लेकिन जब हम लोग ससुराल पहुंचे तो मेरे भाई का शव फर्श पर पड़ा था और भाई के पैर, हाथ और पीठ पर मारपीट के कारण चोट के निशान थे. उन्होंने फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है|
Tags:    

Similar News