Bihar News: दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने दूध में जहर मिलाकर अपने 4 बच्चों को पिलाया

Update: 2025-03-12 06:52 GMT
Bihar News: भोजपुर जिले के आरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने 4 बच्चों के दूध में जहर मिला दिया और बाद में खुद भी जहर पी लिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपने बच्चों के साथ जहर भी खा लिया है. दरअसल, अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ित बच्चे ने बताया कि उसकी मां की मौत 8 महीने पहले बीमारी के कारण हो गई थी. इसके बाद उसके पिता अंदर से टूट गए थे|
वह बेनवलिया बाजार में छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाकर उनका पालन-पोषण करते थे. मंगलवार की रात उन्होंने हमें खाने में हमारी पसंदीदा पूरी खिलाई, फिर उसके बाद सभी को एक-एक गिलास दूध दिया और खुद भी पी लिया. कुछ देर बाद हमें उल्टी होने लगी और पेट में तेज दर्द होने लगा. घर पर कोई नहीं था और न ही हम किसी की मदद ले सकते थे. हम कमरे में तड़पते रहे, लेकिन कोई नहीं आया. काफी देर बाद दरवाजा खुला. इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान 2 बेटियों और एक बेटे की मौत हो गई।
Tags:    

Similar News