Bihar News: मुजफ्फरपुर में 9 साल की बच्ची के पेट से सर्जरी के जरिए बालों का गुच्छा निकाला गया। बच्ची दो साल से बाल खा रही थी, जिसे ट्रिकोटिलोमेनिया कहते हैं। बच्ची की हालत अब ठीक है और इलाज के बाद, डॉ आशुतोष ने बताया कि बच्ची दो साल की उम्र से बाल खा रही थी। यह एक मनोवैज्ञानिक समस्या है।
इसे ट्रिकोटिलोमेनिया कहते हैं। बच्ची साहेबगंज की रहने वाली है। पेट में बाल फंसा हुआ था, जिस कारण वह 15 दिनों से खाना नहीं खा पा रही थी। पेट पर गांठ दिख रही थी। बच्ची लगातार उल्टी कर रही थी। सीटी स्कैन से पता चला कि पेट में बाल हैं। बच्ची की हालत अब ठीक है। बच्ची का ऑपरेशन करने में दो घंटे लगे। ठीक होने के बाद बच्ची की काउंसलिंग भी की जाएगी।