Bihar News: जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत सरथा पंचायत के बहादुरपुर गांव में बुधवार को सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. इलाज के दौरान हुई मौत इस बीच, चंडी थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया|
महिला की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है. वह नाइटी पहने हुए थी और उसके बाएं हाथ में पट्टी बंधी हुई थी. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और शव को फेंक दिया गया. मामले की जांच कर रही पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है. स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि अस्पताल में मौत के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया. मामले की जांच जारी है|