Bihar News : पावर प्लांट से महंगी लाइट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-03-06 06:01 GMT
Bihar News : जिले के चौसा में निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट से महंगी लाइट चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने न सिर्फ चोरों को पकड़ा, बल्कि उनके पास से चोरी की गई लाइट भी बरामद कर ली. यह घटना मंगलवार रात की है, जब आरोपियों ने पावर प्लांट परिसर से लाइट चोरी करने की कोशिश की. मुफस्सिल थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान दोनों चोरों को पावर प्लांट के पास से रंगेहाथ पकड़ लिया गया|
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छपरा निवासी 24 वर्षीय रोहित कुमार सिंह और मिर्जापुर निवासी 25 वर्षीय कमलेश बीन के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानेदार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और पता लगाया जा रहा है कि इस चोरी की घटना में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं? साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है|
Tags:    

Similar News