Bihar: हत्या कर सिर को धड़ से अलग किया हत्याकांड से दहशत

Update: 2025-04-13 06:41 GMT
Bihar बिहार: बिहार में बदमाशों ने ऐसी वीभत्स घटना को अंजाम दिया है कि पुलिस भी इसके बारे में जानकर दंग रह गई. यहां बदमाशों ने हत्या के बाद शव का सिर काट दिया. फिर उसे अपने साथ ले गए. मामला सहरसा जिले का है. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पश्चिमी वार्ड-12 निवासी 50 वर्षीय निर्मल साह की शनिवार की देर रात गोलमा फोरसाहा रोड पर अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी|
फिर उसका सिर काटकर अपने साथ ले गए. इस नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार निर्मल साह प्रतिदिन ठेला पर भूजा बेचने के लिए अपने ही पंचायत अंतर्गत कई गांव, टोला और मोहल्ले में जाता था और देर शाम घर लौटता था. शनिवार को निर्मल साह ठेला लेकर भूजा बेचने गया था. देर शाम लौटने के दौरान परिजन समेत ग्रामीणों को सूचना मिली कि गोलमा फोरसाहा पथ स्थित चुनु साह के बालू-गिट्टी डिपो के दक्षिण सुनसान सड़क पर ठेला पलट गया है।

जिसके बाद परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि निर्मल साह की धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर सिर्फ शव पड़ा था और सिर गायब था। घटनास्थल के पास सुनसान सड़क के दोनों तरफ मकई की फसल लगी हुई है। सूचना मिलते ही पतरघट पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अपराधियों द्वारा हत्या कर गायब किए गए सिर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर अपराधी की पहचान करने में जुटी है। इस हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
Tags:    

Similar News