Bihar बिहार: पिलखी गांव में एक मां और उसकी बेटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लीची के पेड़ से लटका मिला. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गांव में एक मां और उसकी बेटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लीची के पेड़ से लटका मिला. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. शव मिलने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचने लगे. दोनों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. एक साथ फंदे से लटके शवों को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत है|
पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया है, जो आगे की जांच करेगी. घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है. लोगों का मानना ​​है कि मां-बेटी को कोई एक व्यक्ति इस तरह फांसी पर नहीं लटका सकता, बल्कि इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में फोटो भेजकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Tags: