Bihar बिहार: अचानक धुआं उठता देख लोग चिल्लाने लगे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग की लपटें भी तेज हो गईं। लोग इधर-उधर भागने लगे। मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
अररिया सदर अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर स्थित पुराने भवन में अचानक आग लग गई। पहले धुआं दिखा और फिर आग की तेज लपटें दिखने लगीं। आग देखकर वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर जुटे लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग बुझने की बजाय और तेज हो गई।
अग्निशमन विभाग की टीम के देरी से पहुंचने पर लोग भड़क गए। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम काफी देरी से मौके पर पहुंची, जिस कारण लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा था। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद लोगों और आसपास के दुकानदारों ने बाल्टियों से आग बुझाना शुरू कर दिया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन ने आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पाई, जिस कारण काफी नुकसान हुआ। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।