Bihar : मानसून के साथ भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का खतरा

Update: 2025-06-17 04:44 GMT
Bihar बिहार: बिहार में अब मानसून तेजी से सक्रिय होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग (IMD बिहार) के अनुसार मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. डेहरी में पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि वाल्मीकिनगर और बांका जैसी जगहों पर न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 और 19 जून को राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है|
ऐसे में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. 18 जून को अररिया, किशनगंज, नवादा और गया में भारी बारिश की संभावना है. 19 जून को किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मुंगेर, जमुई, खगड़िया और बांका में भी भारी बारिश की संभावना है. ऑरेंज अलर्ट: कहां होगी मूसलाधार बारिश?
आज 17 जून को प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू कर दिया गया है.
भारी बारिश की संभावना:सीतामढ़ी,मधुबनी,सुपौल,अररिया,किशनगंज। मध्यम से भारी बारिश: पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगुसराय, जमुई, लखीसराय
आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी: शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, गया
इन इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि अन्य जिलों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है|
Tags:    

Similar News