Khan Sir के खिलाफ नारों से गूंजा पटना

Update: 2026-06-12 09:51 GMT

Bihar:खान सर कोचिंग मामले में नया मोड़, पटना में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी कथित फायरिंग वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दो गार्ड्स को कदमकुआं थाना बुलाकर करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स के हथियार जब्त कर लिए हैं और अब उनकी तकनीकी जांच और सत्यापन किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में खान सर से भी पूछताछ की गई है और आगे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों गार्ड्स को मेडिकल जांच के लिए भी भेजा गया है।

इसी बीच, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। हजारों की संख्या में छात्र पटना के कारगिल चौक पर जुटे और “जेल का ताला टूटेगा, रौशन सर छूटेगा” तथा “खान सर हाय-हाय” जैसे नारे लगाए। छात्रों ने रौशन आनंद को निर्दोष बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की और खान सर की गिरफ्तारी की भी मांग उठाई।

मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि छात्र कैंडल मार्च के लिए एकत्र हुए थे। उन्होंने कहा कि दो गार्ड्स को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पटना में माहौल तनावपूर्ण हो गया है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Tags:    

Similar News