Bihar बिहार: मुजफ्फरपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति की सिर कटी लाश मिली. इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के ढोली रेलवे स्टेशन के पास पश्चिमी गुमटी के पास हुई. पुलिस और जीआरपी को जैसे ही सूचना मिली वे तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. यह घटना मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास हुई. मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के ढोली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है|
बताया जा रहा है कि व्यक्ति का सिर और धड़ ट्रेन से कटा हुआ था. स्थानीय लोगों ने जब सिर कटी लाश देखी तो यह खबर तेजी से चारों ओर फैल गई. पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. घटना डाउन लाइन के पास हुई. स्थानीय निवासी विकास मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 से 45 साल होगी. अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या या दुर्घटना हो सकती है. स्थानीय लोगों ने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय सकरा थाना पुलिस ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
रेलवे पुलिस को सूचना दी गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। शव का सिर और धड़ अलग-अलग था, जिससे पहली नजर में यह आत्महत्या लग रही है, लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, इसलिए उसकी तस्वीर अलग-अलग थानों में भेज दी गई है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।