Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि भलुआं बुजुर्ग गांव निवासी स्वर्गीय शिवपूजन यादव के पुत्र बलिराम यादव उर्फ बली यादव (66) अपने गांव में ही जन वितरण प्रणाली की दुकान चलाते थे। सोमवार रात खाना खाने के बाद यादव घर के पास एक पेड़ के नीचे सोने चले गए। मंगलवार सुबह काफी देर तक घर न लौटने पर उनकी पत्नी उन्हें ढूंढने गईं, जहां उन्हें पेड़ के पास उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।