Bihar : ड्राइवर को झपकी आई, कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

Update: 2025-04-19 04:24 GMT
Bihar बिहार: बिहार में जमुई जिले के लछुआर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। यह दुर्घटना कार चालक को झपकी आने के कारण हुई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार सवार लोग जमुई शहर से अलीगंज प्रखंड के बेतवा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जमुई लौटने के दौरान कार चालक को झपकी आ गई और कार महना पुलिया के पास एक पेड़ से टकरा गई।
इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बाबू गुप्ता, ऋषि सिन्हा और विक्रम कुमार के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Tags:    

Similar News