Bihar : शादी में फरमाइशी गाना नहीं बजाने पर बवाल,युवक को घोंपा चाकू

Update: 2025-04-30 07:09 GMT
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में एक बारात में मांगलिक गीत गाने को लेकर हुए विवाद में वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि तकनिवास देवरिया गांव में आई एक बारात में मांगलिक गीत को लेकर देर रात विवाद हो गया। इस घटना में वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के एक युवक रोहित कुमार गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Tags:    

Similar News