Bihar बिहार: बिहार के मोतिहारी में रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गई। उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना बीती रात पिपरा थाना क्षेत्र के महुअवा में हुई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय नागेंद्र प्रसाद और 35 वर्षीय अंशु देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।