Bihar बिहार: 75 वर्षीय वृद्ध के शव की नहीं हो सकी पहचान। सोनपुर, संवाददाता। शुक्रवार को सोनपुर नगर पंचायत के आनंदपुर गांव के समीप सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े एक व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 75 वर्षीय वृद्ध के शव की पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही हरिहरनाथ थाना प्रभारी स्वर्ण सुप्रिय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि 75 वर्षीय वृद्ध के शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।