Bihar: हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, दहशत में लोग

Update: 2025-04-17 06:55 GMT
Bihar बिहार: झारखंड में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन हाथी किसी न किसी की जान लेने पर आमादा रहते हैं. हाथियों के नाम से ही लोगों में डर का माहौल है. वहीं, हाथियों का झुंड कोडरमा पहुंच गया है. मामला जिले के झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 का है. बताया जा रहा है कि यहां हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. हाथियों का झुंड यहां खूब उत्पात मचा रहा है|
हाथियों के झुंड ने दुआटांड़ और यदुटांड़ इलाके में गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है. हाथियों ने कई घरों की दीवारें तोड़ दी हैं. हाथियों के झुंड की वजह से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं. हाथियों ने 400 केले के पौधे खा लिए हैं. डर के कारण ग्रामीण घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं|
Tags:    

Similar News