Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दाउदपुर गांव निवासी गीता कुंवर (65) शौच के लिए गई थीं, तभी अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। अपराधी महिला के शव को नहर में फेंक रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जलालपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी मिंटू कुमार सिंह को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस को घटना में शामिल अपने अन्य साथियों के बारे में बताया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।