खराब मौसम के कारण पटना आने-जाने वाली 10 फ्लाइट रद्द, कई 30 से 40 मिनट तक रहे लेट

पटना आने जाने वाले विमानों की लेटलतीफी जारी है। मंगलवार को भी पटना के 10 विमान रद्द रहे।

Update: 2022-02-08 03:01 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पटना आने जाने वाले विमानों की लेटलतीफी जारी है। मंगलवार को भी पटना के 10 विमान रद्द रहे। विमानों के रद्द होने के पीछे ऑपरेशन वजह, यात्रियों की कमी के साथ साथ मौसम का प्रभाव भी माना जा रहा है। दिल्ली से पटना आने वाली गोएयर की पहली फ्लाइट ही रद्द रही। इसके बाद की दो फ्लाइटें भी क्रमश 30 मिनट और 40 मिनट की देरी से आईं गईं। पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान साढ़े नौ बजे के आसपास उतर सका। कुल पांच जोड़ी विमान लेटलतीफ रहे।

राजधानी में ठंड से कंपकंपी छूट रही है। दिन में धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान भले ही ऊपर चढ़ा है लेकिन अब भी यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे हैं। न्यूनतम तापमान की भी यही स्थिति है। यह भी सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान लगभग डेढ़ डिग्री ऊपर चढ़ा है लेकिन न्यूनतम तापमान में दशमलव अंकों में गिरावट आई है। पटना का अधिकतम तापमान सोमवार को 21.6 जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।उत्तरी पछुआ हवाओं की वजह से ठंड की स्थिति लगातार बनी हुई है। मौसमविदों का कहना है कि अभी मौसम की स्थिति ऐसी ही रहेगी। सुबह शाम ठंड बरकरार रहेगी।
कल और परसों बूंदाबांदी के आसार
एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। आंशिक बादलों के छाने से नौ और दस फरवरी को बूंदाबांदी भी हो सकती है। बारिश की अधिकता विक्षोभ की सक्रियता और उसकी मजबूती पर निर्भर करेगा। सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा अभी एक दो दिन बना रहेगा।
ऐसा रहा विमानों का हाल
जी8 165 दिल्ली- पटना - रद्द
जी8 515 हैदराबाद पटना - रद्द
जी8 2511 दिल्ली- पटना - रद्द
जी8 131 दिल्ली- पटना - रद्द
जी8 133 दिल्ली- पटना - रद्द
एसजी 8721 दिल्ली-पटना 30 मिनट
एसजी 3723 गुवाहाटी-पटना 40 मि.
जी8 198 दिल्ली-पटना 20 मिनट
एआई 415 दिल्ली- पटना 15 मिनट
6ई 2323 दिल्ली- पटना 30 मिनट
Tags:    

Similar News

-->