Rangiya रंगिया: कामरूप जिले के रंगिया थाना अंतर्गत रंगिया तातारकुची गांव में तड़के सुबह एक दुखद घटना घटी, जिसमें मोइना नाथ (20) के घर में भीषण आग लग गई। मृतका दो बच्चों की मां थी। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग ने घर का सारा सामान खाक कर दिया। सूचना मिलते ही रंगिया से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। लेकिन महिला पूरी तरह जल चुकी थी। आग में गरीब परिवार का सारा सामान समेत सोने के जेवरात, चांदी और नकदी भी जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लगी।