Bokakhat बोकाखाट: बोकाखाट थाना अंतर्गत सेउजीपार गाँव निवासी नितुल तामुली का शव गुरुवार को बोकाखाट के लोखौजन स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप परिसर से बरामद किया गया। खबर लिखे जाने तक मौत का कारण पता नहीं चल पाया था। खबरों के मुताबिक, नितुल गुवाहाटी में एक निजी कंपनी में काम करता था और घर लौटा था।